लखनऊ : फिल्मी हस्तियों का राजनीति के मैदान में आना नई बात नहीं है। दशकों से ऐसा हो रहा है। बॉलीवुड के कई स्टार्स राजनीति में उतर चुके हैं तो भोजपुरी इंडस्ट्री भी इससे परे नहीं है। मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल याद ‘निरहुआ’ कई नामी सितारे राजनीति में सक्रिय हैं। एक नाम और है और वो हैं काजल निषाद। काजल निषाद लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी। काजल की मुलाकात भोजपुरी फिल्मों के प्रोड्यूसर संजय निषाद से हुई और दोनों ने शादी कर ली। संजय गोरखपुर के भौवापार में रहने वाले हैं।