मुंबई : पूर्व लोकसभा स्पीकर और अविभाजित शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का आज शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। मनोहर जोशी ने 86 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली है। बीमार होने के कारण वो काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। दिल का दौरा पड़ने से आज शुक्रवार सुबह को उनका निधन हो गया। मनोहर जोशी, शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के करीबी कहे जाते थे और शिवसेना के गठन में उनकी अहम भूमिका थी। मनोहर जोशी ने कुछ साल पहले उद्धव ठाकरे की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी, जिसके बाद वे शिवसेना की राजनीति पर चले गए थे।

पढ़े राजनीतिक करियर मनोहर जोशी का जन्म 2 दिसंबर, 1937 को महाराष्ट्र के तटीय कोंकण इलाके में हुआ था। उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली और इनकी पत्नी अनघा जोशी थीं, जिनका निधन साल 2020 में 75 साल की उम्र में ही हो गया था। करीब चार दशकों तक शिवसेना के साथ जुड़े रहे। 1980 के दशक में मनोहर जोशी, शिवसेना के ताकतवर नेताओं में से एक बनकर उभरे थे और पार्टी संगठन पर अपनी पकड़ के लिए जाने जाते थे। साल 1995-1999 तक मनोहर जोशी अविभाजित शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री रहे।